हुज़ूर: मिसरोद थाना पुलिस ने 26.599 किलो डोडा चुरा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026 भोपाल के मिसरोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को26.599 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।