बहराइच: कसीयापुर के पास अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन पेड़ से टकराया,हादसे में चार पहिया वाहन चालक हुआ घायल
कसीयापुर के पास अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चार पहिया वाहन चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया की हादसा शुक्रवार दोपहर का है। जहां पर किसी काम से जाते समय वाहन पेड़ से टकरा गया है। वहीं अस्पताल में इलाज जारी है