कोंच: श्रीगांव पंचायत: तेज़ आंधी में पैक्स भवन का करकट उड़ा, भवन को हुआ भारी नुकसान
Konch, Gaya | Jun 21, 2026 कोंच प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीगांव पंचायत के नेउधी गांव स्थित पैक्स भवन शनिवार संध्या को आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा के कारण भवन का करकट पूरी तरह उड़ गया, जिससे भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम अचानक तेज आंधी और तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी की रफ्तार अधिक थी।