धमतरी: नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष ने कहा- उनकी छवि धूमिल कर, विपक्ष को कमजोर करने का रचा गया है षड्यंत्र
बता दे नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष पर भवन अनुज्ञा दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। जिस पर नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर ने आज रविवार को शाम 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा इसे भाजपा की सुनियोजित साजिश और घटिया राजनीति करार दिया है। ऋषभ ठाकुर ने दो टूक कहा कि वार्ड क्रमांक-9 का नोहर साहू भाजपा से जुड़ा हुआ है।