उज्जैन ग्रामीण: पिंगलेश्वर के पास ट्रेन से गिरने से यूपी के युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ काम करने के लिए ट्रेन से सूरत जा रहा था। ट्रेन जब पिंगलेश्वर के समीप से गुजर रही थी, उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसके साथियों ने शोर मचाया लेकिन ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर आकर रुकी। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि हमीरपुर निवासी जगदीश पिता उदयभान उम्र 39 साल सूरत में साड़