बांसवाड़ा: झुपेल के जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, शव का पोस्टमार्टम कर सौंपा गया
सदर थाना क्षेत्र के बोरकिया पाडा गांव से शुक्रवार से लापता एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव बुधवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लीला पत्नी परमेश मईड़ा निवासी बोरकिया पाडा के रूप में हुई है। उसका शव झुपेल गांव के जंगल में एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।