विष्णुगढ़ अतिथि सत्कार में किसान सम्मेलन आयोजित, उन्नत तकनीक और पशुपालन से समृद्धि का आह्वान। विष्णुगढ़ अतिथि सत्कार में 'जन जागरण केंद्र' के तत्वावधान में उन्नत कृषि एवं पशुधन परियोजना के तहत किसान सम्मेलन एवं अनुभव साझा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी बीएओ अभय कुमार समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।