भरथना: लखना के बेरीखेङा में विवादित भूमि पर निर्माण की शिकायत, जांच के आदेश दिए गए
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरीखेड़ा की पीङिता सुशीला ने प्रार्थना पत्र मे शनिवार दोपहर 4 बजे बताया कि गाटा संख्या 978 की विवादित भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत उपजिलाधिकारी भरथना एवं बकेवर थाना पुलिस से की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है।