सूरतगढ़: इंदिरा सर्किल के पास हाईवे पर पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर घायल
सूरतगढ़-बीकानेर हाईवे पर इंदिरा सर्किल के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशनपुरा आबादी के युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर घायल हो गए। घायल को श्रीगंगानगर रेफर किया गया। सिटी पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शाम के समय बताया कि इसे लेकर भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।