इंदौर: भवन निर्माण के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | May 16, 2026 इंदौर क्राइम ब्रांच ने भवन निर्माण के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को शुक्रवार रात 11 बजे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 67 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी महावीर सिंह सिकरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने 9 से ज्यादा लोगों से मकान निर्माण के नाम पर अनुबंध किए, लाखों रुपये वसूले, लेकिन काम अधूरा छोड़क