शामली: शामली के थानाभवन कस्बा निवासी युवक को पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 27, 2026 सोमवार की शाम साढ़े 5 बजे थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के अपराध में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा थानाभवन के मोहल्ला छिंपीयान निवासी नीरज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 19 अवैध टैट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।