कटघोरा: दोस्त की शादी से लौट रहे तीन मित्र भारी वाहन की चपेट में आए, एक की मौत और दो घायल
Katghora, Korba | Apr 26, 2026 प्रदेश के कोरबा जिले में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है. बाइक सवार तीन दोस्तों को एक अज्ञात भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया.हादसे के दौरान तीन में से एक दोस्त की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई है जहां कासनिया मोड पर बाइक सवार तीनों को अज्ञात भारी वाहन ने ठोकर मार दी.