कैराना: कांधला पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, अवैध चरस बरामद
Kairana, Shamli | Jul 12, 2026 सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसके तहत कांधला पुलिस के हाथ सफलता लगी है। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी का नाम कलीम बताया गया है, जो सलेमपुर रोड का रहने वाला है।