ग्वालियर गिर्द: इलायची कारोबार में मोटा मुनाफा बताकर ₹24 लाख का चूना लगाया, 1 साल बाद मुकदमा दर्ज
पुलिस ने दिल्ली के कारोबारी अनुज जैन के खिलाफ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।करीब 24 लाख रुपए की ये धोखाधड़ी एमपी फूड एवं स्वस्तिक ट्रेडर्स के खातों के द्वारा की गई है।दरअसल तनुज जैन दाल बाजार में कारोबार करते हैं उनकी दिल्ली के कारोबारी अनुज जैन से मुलाकात हुई थी अनुज ने उन्हें इलायची के कारोबार के बारे में मोटा मुनाफा बताकर काम करने की बोली।