पट्टी: धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में पैतृक जमीन पर लगे पेड़ को लेकर विवाद, महिला पर मारपीट का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में पैतृक जमीन पर गिरे पेड़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। गांव निवासी सीमा पुत्री सूर्यलाल सरोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर विपक्षियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उनके पैतृक खेत में एक युकलिप्टस (सफेदा) का पेड़ गिर गया था। आरोप है कि विपक्षी उक्त पेड़ को काटकर ले जाने का प्