खरगोन जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां बलकवाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ़ निकाला। मामला निमरानी क्षेत्र का है, जहां ग्राम मेहतपुरा और ग्राम कुंडिया के परिजनों ने अपनी बालिकाओं के गुम होने की सूचना खलटांका चौकी और बलकवाड़ा थाने में दी थी।