छतरपुर नगर: मुआवजा विवाद में अटका केन-बेतवा प्रोजेक्ट, ढोडन गांव में काम ठप, कलेक्टर बोले- अवैधानिक मांगें नहीं मानी जाएंगी
ढोडन गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विवाद बढ़ गया है। मुआवजा और पुनर्वास की मांगों को लेकर ग्रामीणों ने तीन दिनों से काम बंद कर रखा है, जिससे निर्माण ठप है। कलेक्टर ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे दावा है कि ज्यादातर मुआवजा वितरित किया जा चुका है और शेष पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने साफ किया कि अवैधानिक मांगें नहीं मानी जाएंगी।