शामली: शामली के सोंटा गांव में कहासुनी के बाद किसान पर छोड़ा पिटबुल कुत्ता, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Jun 18, 2026 गुरूवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बाबरी थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी किसान गौरव कुमार ने बताया कि वह अपने घर से खेत पर जा रहा था। इसी बीच गांव का ही मयंक नाम का व्यक्ति अपने पिटबुल कुत्ते को घुमा रहा था। आरोप है कि कुत्ते को रास्ते से हटाने के लिए बोलने पर आरोपी ने कुत्ता किसान के ऊपर छोड़ दिया, जिसने किसान के हाथ और पैर में काट लिया।