गोला: सिकरीगंज के चर्चित हरिजनपुर हत्याकांड में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Gola, Gorakhpur | May 10, 2026 गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित हरिजनपुर गांव में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। रविवार को पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे मुकेश चौहान और पट्टू उर्फ लक्ष्मण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मुकेश चौहान, वीरेंद्र चौहान का पुत्र बताया जा रहा है।