पिपराही: शिवहर में पिपराही पुल टूटने की झूठी खबर पर जिला प्रशासन ने लिया सख्त रुख
शिवहर जिले में पिपराही पुल टूटने की सोशल मीडिया पर फैलाई गई झूठी खबर के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और साझा न करने की अपील की है।