पेण्ड्रा: गुरु पूर्णिमा पर मानस तीर्थ सोनकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु-पूर्णिमा उत्सव का आयोजन भी हुआ
जीपीएमजिले के प्रसिद्ध मानस तीर्थ सोनकुंड में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की, वहीं गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा।आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह से ही मानस तीर्थ सोनकुंड मेंश्रद्धालुओं का तांतालगा रहा।