मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा सरपंच संघ के कार्यक्रम में रोजगार सहायकों पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार 4:00 बजे पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि यह सरकार अहंकार में चूर हो गई है। सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है और जिन कर्मचारियों के दम पर यह सरकार बनी थी अब उन्हीं को यह अपमानितकर रहे हैं।