राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।