सगड़ी: कंधरापुर सहित सभी थानों की पुलिस टीमों ने बैंकों में चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों से पूछताछ से मचा हड़कंप
Sagri, Azamgarh | May 11, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर सहित जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा सोमवार को बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिससे जनपद में लूट छिनैती और अपराध की घटनाओं में पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके । संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि बैंकों के बाहर बिना लाक किए खड़े वाहनों का चालान किया गया ।