सदर: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% पास, लड़कियों ने मारी बाजी
Sadar, Allahabad | Apr 23, 2026
यूपी बोर्ड के 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड मुख्यालय में शाम ठीक 4 बजे सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से नतीजे जारी किए।प्रथम स्थान: कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा - 97.83% अंक प्राप्त किया है।