चंदेरी: नयापुरा निवासी एक 19 वर्षीय शादीशुदा महिला घर से हुई लापता पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी पति उम्र 23 वर्ष निवासी नयापुरा ने बताया कि 20 जून की सुबह करीबन 5:00 बजे से मेरी पत्नी उम्र 19 वर्ष घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।