ईसागढ़: पिपरोदा गांव के पास कच्ची शराब बेचने पर पुलिस ने 35 वर्षीय व्यक्ति पर मामला किया दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ईसागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोदा गांव के पास कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से पिपरोदा निवासी धर्मेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष को 65 लीटर कच्ची शराब के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।