बैतूल नगर: बैतूल में मशालों की रोशनी में भाजपा-युवा मोर्चा ने कारगिल के वीरों को किया राष्ट्रभक्ति भरा सलाम
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बैतूल में देशभक्ति का जोश चरम पर दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शहर में भव्य मशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई यह मशाल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कारगिल च