शामली: चाकू से हमले के मामले में बाबरी पुलिस पर शिकायत के बावजूद केस दर्ज न करने का आरोप, पीड़ित ने दी चेतावनी
Shamli, Shamli | Jul 6, 2026 सोमवार को बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनपर 5 जुलाई को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया था, जिसके संबंध में आरोपियों के खिलाफ बाबरी थाने पर शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई नही होने पर मुख्यमंत्री आवास जाकर शिकायत करने की चेतावनी दी है।