नानपारा में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरोध में रविवार को एक आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली पटेल नगर के हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील मुख्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने 'जय श्री राम', 'बांग्लादेश मुर्दाबाद', 'हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो', नारे लगाए और पुतला फूंका गया