मांझी: दाउदपुर पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया, तीन गिरफ्तार
Manjhi, Saran | May 12, 2026 दाउदपुर थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद चर्चा का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार युवती के पिता ने 20 अप्रैल को दाउदपुर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई थी उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री घर से शौच के लिए बाहर गई थी तभी बहला फुसला कर अपहरण कर लिया था।