फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड में श्रद्धाभाव से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, लोगों ने वाहन समेत आग्नेयास्त्रों की पूजा की
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम 5:00 बजे विश्वकर्मा पूजा पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने चार पहिया दो पहिया समेत लोहे से बने सामानों की पूजा की। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिल्पकार कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा जी की तैलिय चित्र और प्रतिमा की लोगों ने पूजा अर्चना की ।