मुज़फ्फरनगर: पूर्व मंत्री संजीव बालियान के आवास विवाद पर परिवार का पलटवार, डॉ. विवेक बालियान ने कहा- अतिक्रमण मिला तो एमडीए तोड़ दे
मुजफ्फरनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर हुए विवाद के बाद उनके भाई डॉ. विवेक बालियान ने परिवार का पक्ष रखा। उन्होंने एमडीए का स्वीकृत नक्शा दिखाते हुए कहा कि यदि अतिक्रमण मिलता है तो एमडीए नियमानुसार कार्रवाई करे। साथ ही आरोप लगाया कि देर रात राजनीतिक साजिश के तहत हंगामा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।