पीलीभीत: गरीबपुर में पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। घुंघचाई थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता माधुरी पत्नी अनिल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति अनिल आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। आरोप है कि 24 मई की रात करीब 10 बजे पति घर पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति अनिल, देवर सत्यदेव,