लखनऊ में बीकेटी तहसील की निष्क्रांत घोषित जमीन के फर्जी बैनामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2005 में सरकारी घोषित हो चुकी जमीन पर करीब 17 वर्षों तक फर्जी दस्तावेज तैयार कर खरीद-फरोख्त की जाती रही। मामले में रतन लालवानी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।