किशनगंज: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 5 गोवंश की हुई मौत, चालक फरार
जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे मिली रामपुरिया जागीर गांव के समीप एनएच-27 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पांच गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रोष जताया। घटना की जानकारी पुलिस व संबंधित विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर गोवंशों की आवाजाही आम है।