सिंगोली कस्बे में सालों से चली आ रही ताजिए निकालकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने की परंपरा के तहत रविवार को सिंगोली में मुस्लिम समुदाय ने ताजियों का जुलूस निकालकर यौमे आशूरा मनाया। इससे पूर्व शनिवार शाम दोनों मस्जिदों पर ताजियों के मुकाम लगाये गए जहां अकीदतमंद लोगों ने फूल अगरबत्ती चढ़ाकर शहीदाने करबला हजरत इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की।