मेजा: मेजा क्षेत्र में नाले से बंधे मिले तीन गोवंश, ग्रामीणों ने बचाई जान, ग्रामीणों में आक्रोश
Meja, Allahabad | Mar 30, 2026 मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में आज सोमवार सुबह करीब 07:30 के आसपास नाले में बंधे तीन गोवंश मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गोवंश तस्करी हो रही है, लेकिन पुलिस इस पर रोक लगाने में नाकाम है।