पूर्णिया पूर्व: पुर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों में थानाध्यक्ष द्वारा कराया गया गुडा परेड
Purnea East, Purnia | May 3, 2026
पूर्णिया जिला में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों में थानाध्यक्षों द्वारा “गुडा परेड” का आयोजन किया गया। इस परेड के दौरान थानों में गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं संदिग्धों का सत्यापन किया गया, साथ ही उनके आचरण की समीक्षा की गई।