इटावा: इटावा में रेलवे ट्रैक पर लेटी युवती को ड्राइवर ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Etawah, Etawah | Apr 12, 2026 इटावा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शनिवार रात करीब 9 बजे, इटावा रेलवे स्टेशन के पास फर्रुखाबाद रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवती अचानक मौत के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेट गई। सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ रही थी, लेकिन तभी काल बनकर आती ट्रेन और युवती के बीच लोको पायलट एक देवदूत बने