धनघटा: मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी
संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस टीमों और एंटी रोमियो दस्तों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्राम