बरेली: बरेली में 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता ने SSP से लगाई गुहार; 25 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप गांव के ही विनय नामक युवक पर लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि 12 मई 2026 को आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में गांव के तीन अन्य लोगों की भी भूमिका है।