शाहजहांपुर: यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि एक हत्या है, भरत तिवारी को न्याय मिलना चाहिए: डॉ. विजय पाठक
शाहजहांपुर। बिहार में भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने कहा कि यह कोई एनकाउंटर नहीं, बल्कि एक हत्या है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर की स्थिति में प्रतिरोध होता है, जबकि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं थे और सर्व समाज की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे।