बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 15 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 15 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि जिले में वारंटियों की गिरफ्तरी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बेगूसराय पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया.