बेगूसराय: बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति ने GD कॉलेज से निकाली पद यात्रा
बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के द्वारा रविवार की दोपहर 01:00 बजे निकाली गई. यह पद यात्रा जीडी कॉलेज से निकाल पटेल चौक, मेन मार्केट, हीरालाल चौक, नवाब चौक होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची. पद यात्रा में विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह समेत दर्जनों शहर के बुद्धिजीवी शामिल हुए. गांधी स्टेडियम में सभा आयोजित हुई.