बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने वैशाली जिले से एक अपहृता को किया दस्तयाब, SP ने दी जानकारी
बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अपह्रता को बैशाली जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि पिछले दिनों बछवाड़ा थाना में एक महिला के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर महिला को सकुशल बरामद कर लिया है.