मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कुल्लू स्थित पवित्र श्री बिजली महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने पैदल चढ़ाई कर मंदिर तक पहुंचकर पूजा-अर्चनाकी और महादेव का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद कंगना ने कहा कि कठिन चढ़ाई के बाद महादेव के दिव्य दर्शन से उनका मन शांति और आनंद से भर गया।
उन्होंने यह भी कहा कि रास्ते में स्थानीय मातृशक्ति द्वारा बड़े स्नेह से पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों, खासकर सिड्डू, से किया गया
सत्कार हमेशा याद रहेगा।.. #himachalpradesh #mandi