सहस्रबाहु जयंती पर खमतरा में भव्य स्वागत का अनूठा नजारा! जेसीबी की बकेट से बरसे फूल, राम चौक में हुई आरती, ध्रुव सिंह ने किया आत्मीय अभिनंदन।
रीठी से शाहनगर तक गूंजा भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जयघोष, सामाजिक एकता और उत्साह के साथ निकली भव्य वाहन रैली।
शाहनगर। भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर सोमवार को कल्चुरी कलार राय समाज ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया। कटनी जिले के रीठी स्थित जानकी मंदिर से भगवान की पूजा-अर्चना और आरती के बाद विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। डीजे और सुसज्जित रथों के साथ निकली शोभायात्रा देवरी, सिमरा, खिरवा, कुदरी, खम्हरिया सहित विभिन्न गांवों से होते हुए टुंडा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह समाजजनों ने पुष्पवर्षा और स्वल्पाहार के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।
खमतरा में ध्रुव सिंह ने किया आत्मीय स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा!
इस भव्य शोभायात्रा में खमतरा का स्वागत समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ग्राम पंचायत खमतरा में सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। ग्राम के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल समाजजनों का अभिनंदन किया गया।
इसके बाद राम चौक स्थित मंदिर में भगवान श्रीराम की आरती की गई। वहीं गुरैया बाबा प्रांगण में शोभायात्रा में शामिल वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। स्वागत को यादगार बनाने के लिए जेसीबी की बकेट के माध्यम से भी पुष्पवर्षा कराई गई। फूलों की बारिश और जयकारों के बीच खमतरा में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, वरिष्ठजनों को भी मिला सम्मान।
शाहनगर स्थित जानकी पैलेस में वाहन रैली के समापन के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। नन्हीं बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लकी ड्रा ने भी खींचा ध्यान।
कार्यक्रम में एक विशेष पहल के तहत रीठी से रैली में शामिल वाहनों के नंबर एकत्रित किए गए और जानकी पैलेस में लकी ड्रा के माध्यम से पांच विजेताओं का चयन किया गया।
प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, द्वितीय 5100 रुपये, तृतीय 2500 रुपये, चतुर्थ 1100 रुपये और पांचवां पुरस्कार 500 रुपये रखा गया। पुरस्कारों की व्यवस्था राजकुमार शिवहरे रीठी, तेजभान राय सिमरा, संदीप राय रीठी, मोंटू राय रीठी और जय कुमार राय सिमरा द्वारा की गई।
इस पूरे आयोजन ने एक बार फिर संदेश दिया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, बुजुर्गों के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के संकल्प में निहित है।
धार्मिक आस्था से सामाजिक सम्मान तक... भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की यादगार मिसाल बन गया।
आपकी राय में ऐसे सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की कितनी प्रेरणा मिलती है? कमेंट में जरूर बताएं।
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज Gajendra singh को फॉलो करें।
#भगवानसहस्रबाहुअर्जुन #सहस्रबाहुजयंती #कल्चुरीकलारसमाज #खमतरा #शाहनगर #ध्रुवसिंह #सामाजिकएकता #मेधावीविद्यार्थी #पन्ना #Katni
Shahnagar, Panna | Nov 17, 2026