करछना: भरहा स्थित मार्ग पर लगे हाइट गेज हटाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन 25 जुलाई को DM कार्यालय पर करेंगे धरना
करछना क्षेत्र के भरहा गांव स्थित पचदेवरा करछना संपर्क मार्ग पर टोल संचालक द्वारा मनमानी तरीके से हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। हाइट गेज के कारण क्षेत्रीय किसानों के साथ आम जनमानस को काफी दिक्कत हो रही है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज से शिकायत की गई है।