निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में बड़ी कार्रवाई, 45 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, कार और बाइक भी की गई जब्त
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और DST ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 45 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया। कार्रवाई में कार सवार 2 तस्करों और एस्कॉर्ट कर रहे बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पूछताछ में तस्करी न